रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के तहत अंडरग्रेजुएट (UG) पदों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।
मई और जून में कई चरणों में होगी परीक्षा
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बड़ी संख्या में आवेदकों को देखते हुए यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी:
-
मई का शेड्यूल: 7, 8 और 9 मई 2026।
-
जून का शेड्यूल: 13, 14 जून और 16 से 21 जून 2026 तक।
कब मिलेगी परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी?
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रेलवे ने पारदर्शी टाइमलाइन साझा की है:
-
एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा की तारीख से करीब 10 दिन पहले उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
-
एडमिट कार्ड: ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य: इन बातों का रखें खास ध्यान
इस बार रेलवे ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा:
-
ओरिजिनल आईडी: उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) या ई-आधार की सत्यापित प्रति साथ लानी होगी।
-
डाटा अपडेट: सुनिश्चित करें कि आपके आधार में आपका नाम, जन्मतिथि और फोटो 10वीं के सर्टिफिकेट से मैच करते हों।
-
अनलॉक बायोमेट्रिक्स: परीक्षा से पहले चेक कर लें कि UIDAI सिस्टम में आपका बायोमेट्रिक डाटा ‘Unlocked’ स्थिति में हो।
फर्जीवाड़े से रहें सावधान
RRB ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि वे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले बिचौलियों या ठगों से दूर रहें। रेलवे में भर्ती पूरी तरह से मेरिट और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर की जाती है।
Also Read: क्या खाड़ी देशों के तनाव से बढ़ेंगे LPG के दाम? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी अहम जानकारी।
