टाटा स्टील इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने अनंतिम (Provisional) उत्पादन और डिलीवरी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस साल उत्पादन के मामले में नया इतिहास रचते हुए 23.48 मिलियन टन का ‘बेस्ट-एवर’ सालाना क्रूड स्टील प्रोडक्शन दर्ज किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 8% की शानदार बढ़ोतरी है।
कलिंगनगर का जादू और घरेलू मांग की मजबूती
कंपनी की इस सफलता के पीछे मुख्य रूप से कलिंगनगर प्लांट की क्षमता में विस्तार (Ramp up) है। हालांकि, जमशेदपुर में ‘जी’ ब्लास्ट फर्नेस की रिलाइनिंग के कारण काम कुछ समय के लिए रुका था, लेकिन कलिंगनगर के प्रदर्शन ने उसकी भरपाई कर दी।
प्रमुख आंकड़े एक नजर में:
-
कुल वार्षिक उत्पादन: 23.48 मिलियन टन (8% वार्षिक वृद्धि)
-
कुल वार्षिक डिलीवरी: 22.53 मिलियन टन (इतिहास में पहली बार 20MT का आंकड़ा पार)
-
तिमाही प्रदर्शन (Q4FY26): चौथी तिमाही में उत्पादन 15% बढ़कर 6.25 मिलियन टन रहा।
इन 3 सेक्टर्स ने बनाया रिकॉर्ड
टाटा स्टील की डिलीवरी में वृद्धि केवल उत्पादन की वजह से नहीं, बल्कि मजबूत बाजार पकड़ के कारण भी हुई है:
-
ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स: इस वर्टिकल ने ~3.4 मिलियन टन का अब तक का सबसे अधिक वार्षिक वॉल्यूम दर्ज किया। इसमें हाई-एंड प्रोडक्ट्स की मांग 11% बढ़ी है।
-
ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रिटेल: घर बनाने वालों की पहली पसंद Tata Tiscon ने ~2.4 मिलियन टन का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, Tata Steelium (कोल्ड रोल्ड ब्रांड) ने 28% की धमाकेदार सालाना ग्रोथ दिखाई।
-
इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स: इंजीनियरिंग सेगमेंट में रक्षा (Defense) और जहाज निर्माण (Shipbuilding) जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मौजूदगी के कारण 7.2 मिलियन टन की डिलीवरी दर्ज की गई।
डिजिटल क्रांति: टाटा स्टील आशियाना का जलवा
कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, Tata Steel Aashiyana और DigECA ने राजस्व के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस साल इनका Gross Merchandise Value (GMV) ₹9,360 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 161% की वृद्धि दर्शाता है।
वैश्विक उपस्थिति की स्थिति
-
नीदरलैंड: यहाँ उत्पादन ~6.7 मिलियन टन रहा। चौथी तिमाही में डिलीवरी में 21% का उछाल देखा गया।
-
यूनाइटेड किंगडम (UK): पोर्ट टालबोट में नई इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस की तैयारी चल रही है। हालांकि, बाजार की स्थिति के कारण डिलीवरी 2.2 मिलियन टन तक सीमित रही।
-
थाईलैंड: घरेलू रिबार (Rebar) की बिक्री की वजह से यहाँ डिलीवरी में 11% का सुधार हुआ है।
Also Read: निफ्टी 23,100 के पार, बैंक शेयरों में हलचल; निवेश से पहले देख लें ग्लोबल मार्केट का हाल
