ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव कल यानी 14 अप्रैल 2026 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। दृिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में मेष सूर्य की ‘उच्च’ राशि मानी जाती है, जहाँ वे अत्यंत बलशाली होते हैं।
खास बात यह है कि इस बार सूर्य न केवल राशि बदल रहे हैं, बल्कि वे अश्विनी नक्षत्र में भी गोचर करेंगे। केतु के स्वामित्व वाला यह नक्षत्र ऊर्जा और त्वरित गति का प्रतीक है। सूर्य का यह दोहरा परिवर्तन कुछ खास राशियों के लिए ‘गोल्डन पीरियड’ की शुरुआत कर सकता है।
इन 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
सूर्य का यह गोचर मुख्य रूप से अग्नि तत्व की राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है:
-
मेष राशि (Aries): सूर्य आपकी ही राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े अवसर मिल सकते हैं।
-
सिंह राशि (Leo): आपके लिए यह समय मानसिक शांति और अटके हुए कामों को पूरा करने वाला होगा। व्यापार में निवेश से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं और लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी।
-
धनु राशि (Sagittarius): शिक्षा और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर वरदान साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप इस दौरान कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने का बड़ा फैसला ले सकते हैं।
क्या होगा आम जनजीवन पर असर?
सूर्य के उच्च राशि में आने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आती है और लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, अश्विनी नक्षत्र में गोचर होने के कारण फैसलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।
सूर्य को ऐसे करें प्रसन्न (सरल उपाय)
यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है या आप इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये उपाय करें:
-
अर्घ्य दान: प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से जल में रोली और लाल फूल डालकर सूर्य को जल अर्पित करें।
-
मंत्र जाप: जल देते समय ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
-
आदित्य हृदय स्तोत्र: रविवार के दिन इसका पाठ करना आत्मविश्वास और आरोग्य प्रदान करता है।
